पतना : प्रखंड के डाकबंगला परिसर में शुक्रवार को रामनवमी महोत्सव को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी विधानचंद्र चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में 21 मार्च से शुरू होने वाली पहली पूजा के साथ-साथ एक माह तक बिंदुधाम मंदिर क्षेत्र में चले वाले मेले की विधि-व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही बिंदुधाम […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
पतना : प्रखंड के डाकबंगला परिसर में शुक्रवार को रामनवमी महोत्सव को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी विधानचंद्र चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में 21 मार्च से शुरू होने वाली पहली पूजा के साथ-साथ एक माह तक बिंदुधाम मंदिर क्षेत्र में चले वाले मेले की विधि-व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया.
साथ ही बिंदुधाम मंदिर में यज्ञ के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात, पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत की चाक-चौबंद व्यवस्था को लेकर एसडीओ श्री चौधरी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया. बैठक में प्रथम पूजा से नवें पूजा तक होने वाली भीड़ में उच्चकों द्वारा चोरी की घटना को रोकने के लिये मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने का निर्णय लिया गया. साथ ही मेला में महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए महिला पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. साथ ही बिंदुवासिनी मेले को राजकीय मेला का दर्जा दिलाने के लिये सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने का निर्णय लिया गया.
वहीं 28 मार्च को रामनवमी के दिन निकलने वाले विशाल जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश पुलिस प्रशासन को दिया गया. मौके पर बरहरवा प्रभाग के पुलिस निरीक्षण गजेंद्र सिंह, पतना बीडीओ मुकेश कुमार, बरहरवा अंचलाधिकारी विनोद राम, बरहरवा बीडीओ मो आबिद हुसैन, रांगा थाना प्रभारी अश्लोक सिंह, बरहरवा थाना प्रभारी राधेश्याम राम, अशोक गुप्ता, चांदु सोरेन, निलकंठ, गुलाम रब्बानी, ओमप्रकाश अग्रवाल, दिलीप डोकानिया, जगरनाथ भगत, रंजन पटवारी, राजेश केडिया, प्रदीप मंधोलिया, ब्रजेश तिवारी आदि उपस्थित थे.