सिपाहियों की घोर कमी

पाकुड़ : जिले का अगिAशमन विभाग आज खुद अपनी समस्याओं में उलझा हुआ है. संसाधनों की कमी के चलते अग्निशमन जिला मुख्यालय के कृषि उत्पादन बाजार समिति में चल रहा है. विभागीय उदासीनता की वजह से हवलदार को ही चालक का काम करना पड़ रहा है. पैसे के अभाव में मरम्मती नहीं होने के कारण […]

पाकुड़ : जिले का अगिAशमन विभाग आज खुद अपनी समस्याओं में उलझा हुआ है. संसाधनों की कमी के चलते अग्निशमन जिला मुख्यालय के कृषि उत्पादन बाजार समिति में चल रहा है. विभागीय उदासीनता की वजह से हवलदार को ही चालक का काम करना पड़ रहा है.

पैसे के अभाव में मरम्मती नहीं होने के कारण एक वाहन विभाग का महीनों से शोभा बढ़ा रहा है. वहीं यहां स्वीकृत 12 सिपाही के विरुद्ध मात्र छह सिपाही ही यहां पदस्थापित हैं. विभाग को तीन वाहन उपलब्ध कराये गये हैं और एक के खराब रहने के कारण केवल दो वाहनों के भरोसे जिलेवासी हैं.

वहीं वैसे विभाग को अपना भवन नहीं है और कृषि उत्पादन बाजार समिति के भवन में फिलवक्त वह चल रहा है. बाजार समिति द्वारा समय-समय पर बकाया भुगतान को लेकर अगिAशमन विभाग को नोटिस भी दे चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >