लिट्टीपाड़ा : प्रखंड के ङोनागढ़िया गांव के निकट मोटरसाइकिल व ट्रक के टक्कर में दो लोग जख्मी हो गये. जबकि मोटर साइकिल संख्या बीआर 23-4612 क्षतिग्रस्त हो गया. बीडीओ ज्ञानेंद्र कुमार ने घायल युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. मामले की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस पहुंची.
घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक मोटर साइकिल लिट्टीपाड़ा से हिरणपुर की ओर आ रही थी. इसी क्रम में विपरीत दिशा से जा रहे एक ट्रक ने सामने से धक्का मार दिया. घायल दोनों युवक समाचार भेजे जाने तक होश नहीं आने के कारण पहचान नहीं हो सकी थी.
