प्रतिनिधि, पाकुड़अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला परिवहन पदाधिकारी से ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय के महाविद्यालय एवं विद्यालय में पठन पाठन करने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को भाड़े में छूट देने की मांग की है. जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिये आवेदन में परिषद के नगर मंत्री अनिकेत गोस्वामी ने उल्लेख किया है कि जिला मुख्यालय आने वाले छात्र छात्राओं को ऑटो एवं बस भाड़ा में 40 प्रतिशत छूट देने की मांग की है. जिला परिवहन पदाधिकारी से बस स्टैंड एवं चौक चौराहे पर विद्यार्थियों के निर्धारित भाड़ा तालिका लगाने, विद्यार्थियों के लिए सीट आरक्षित करने तथा ऑटो चालकों के लाइसेंस की जांच करने की मांग की है. सात दिनों के अंदर उक्त मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं करने पर छात्रहित मंे आंदोलन करने की बात कही है.
विद्यार्थी परिषद ने की छात्रों के भाड़े में छूट की मांग
प्रतिनिधि, पाकुड़अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला परिवहन पदाधिकारी से ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय के महाविद्यालय एवं विद्यालय में पठन पाठन करने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को भाड़े में छूट देने की मांग की है. जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिये आवेदन में परिषद के नगर मंत्री अनिकेत गोस्वामी ने उल्लेख किया है कि […]
