छह माह से कंप्यूटर ऑपरेटर को नहीं मिला मानदेय

प्रतिनिधि, पाकुड़ पेयजल स्वच्छता विभाग में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. एनआरडीडब्ल्यूपी योजना के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर की बहाली स्वयं सेवी संस्था अदिती द्वारा की गयी है. सितंबर माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है. इस कारण कंप्यूटर ऑपरेटर के समक्ष आर्थिक संकट […]

प्रतिनिधि, पाकुड़ पेयजल स्वच्छता विभाग में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. एनआरडीडब्ल्यूपी योजना के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर की बहाली स्वयं सेवी संस्था अदिती द्वारा की गयी है. सितंबर माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है. इस कारण कंप्यूटर ऑपरेटर के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. इस मामले में संस्था के प्रवीण चंद्रा ने कहा कि रांची से स्टेट प्लान का पत्र नहीं आने तथा कार्यपालक अभियंता द्वारा सेंसन लेटर नहीं भेजने के कारण मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है. इधर, कार्यपालक अभियंता रास बिहारी सिंह ने बताया कि सेंसन लेटर भेज दिये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >