ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारा धक्का, दो की मौत

– एक दूसरी घटना में दो मोटरसाइकिल सवार जख्मी प्रतिनिधि, पाकुड़मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांचकी व नगर थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद चौक के निकट दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग जख्मी हो गये. पहली घटना में बताया जाता है कि विजय विश्वास (46) व […]

– एक दूसरी घटना में दो मोटरसाइकिल सवार जख्मी प्रतिनिधि, पाकुड़मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांचकी व नगर थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद चौक के निकट दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग जख्मी हो गये. पहली घटना में बताया जाता है कि विजय विश्वास (46) व मार्गेट क्रिश्चन (57) मोटरसाइकिल से चांदपुर जा रहे थे. इसी दौरान चांचकी पुल के पास ट्रक (डब्ल्यूबी 59 ए-7875) ने मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया. इस घटना में दोनों घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. यहां इलाज के क्रम में विजय विश्वास की मौत हो गयी. गंभीर स्थिति को देखते हुए मार्गेट को पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था. रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया. वहीं दूसरी घटना अब्दुल कलाम आजाद मौलाना चौक के निकट हुई. अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया. इसमें जेकेर शेख व सुकुर शेख घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.फोटो संख्या 9- वाहन में मृतक का शव.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >