महेशपुर में दो और पाकुड़िया में एक मरे

महेशपुर/पाकुड़िया : पाकुड़-महेशपुर मुख्य सड़क पर बुधवार को जगदीशपुर चमरखी गांव के निकट मोटरसाइकिल ने ट्रैक्टर को धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल में सवार युवक-युवती की मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया. पाकुड़िया प्रखंड […]

महेशपुर/पाकुड़िया : पाकुड़-महेशपुर मुख्य सड़क पर बुधवार को जगदीशपुर चमरखी गांव के निकट मोटरसाइकिल ने ट्रैक्टर को धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल में सवार युवक-युवती की मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया.
पाकुड़िया प्रखंड के तलवा में आयोजित मेले से 25 वर्षीय प्रेम बास्की व महेशपुर प्रखंड के अमरपुर निवासी पिंकी हांसदा मोटरसाइकिल से लेकर अमरपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान चमरखी गांव के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को पीछे से मोटर साइकिल ने धक्का मार दिया. इस घटना में दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.
इधर, पाकुड़िया प्रखंड के शहरपुर गांव के निकट पाकुड़िया-महेशपुर मुख्य मार्ग पर नियंत्रण खोने से मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा गयी. इसमें दो लोग जख्मी हो गये, जिस में इलाज के दौरान एक की मौत होगयी. खक्सा निवासी प्रह्वाद हांसदा व चुनका सोरेन मोटरसाइकिल से पाकुड़िया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान शहरपुर के निकट नियंत्रण खोने से मोटरसाइकिल बबूल पेड़ से टकरा गयी. इसमें दोनों घायल हो गये. जख्मी हालत में दोनों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. यहां से घायलों को पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया है. इलाज के दौरान चुनका सोरेन की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >