सड़क दुर्घटना में दो की मौत

तलवा मेला से लौट रहे थे घरचमरखी गांव के पास ट्रैक्टर को मारा धक्काबाइक में सवार थे युवक -युवतीफोटो संख्या 3 – मृतक युवक युवती.प्रतिनिधि, महेशपुरपाकुड़-महेशपुर मुख्य सड़क पर बुधवार को जगदीशपुर चमरखी गांव के निकट मोटरसाइकिल ने ट्रैक्टर को धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल में सवार युवक-युवती की मौत हो गयी. इसकी […]

तलवा मेला से लौट रहे थे घरचमरखी गांव के पास ट्रैक्टर को मारा धक्काबाइक में सवार थे युवक -युवतीफोटो संख्या 3 – मृतक युवक युवती.प्रतिनिधि, महेशपुरपाकुड़-महेशपुर मुख्य सड़क पर बुधवार को जगदीशपुर चमरखी गांव के निकट मोटरसाइकिल ने ट्रैक्टर को धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल में सवार युवक-युवती की मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया. पाकुडि़या प्रखंड के तलवा में आयोजित मेले से 25 वर्षीय प्रेम बास्की व महेशपुर प्रखंड के अमरपुर निवासी पिंकी हांसदा मोटरसाइकिल से लेकर अमरपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान चमरखी गांव के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को पीछे से मोटर साइकिल ने धक्का मार दिया. इस घटना में दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. दो जख्मीमहेशपुर . महेशपुर थाना के निकट बुधवार सुबह 10 बजे मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से अलीमुद्दीन शेख व हैदर शेख जख्मी हो गये. दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य कंेद्र मंे भरती कराया गया है. घायल गदरपाड़ा एवं तेतुलिया गांव के रहने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >