ओके.... राशन डीलरों ने की बैठक

प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के गोकुलपुर आम बगीचा में फेयर प्राइस राशन डीलर फेडरेशन के बैनर तले जिले के सदर प्रखंड के सैकड़ों राशन डीलरों ने बैठक की. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अब्दुल सलाम शेख ने की. इस दौरान राशन डीलरों की समस्याओं तथा सरकार के स्तर से उसका समाधान निकालने पर चर्चा हुई. बैठक […]

प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के गोकुलपुर आम बगीचा में फेयर प्राइस राशन डीलर फेडरेशन के बैनर तले जिले के सदर प्रखंड के सैकड़ों राशन डीलरों ने बैठक की. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अब्दुल सलाम शेख ने की. इस दौरान राशन डीलरों की समस्याओं तथा सरकार के स्तर से उसका समाधान निकालने पर चर्चा हुई. बैठक में समय उपयोगी जनवितरण प्रणाली को खत्म नहीं करने, खाद्य सुरक्षा बिल में 67 प्रतिशत उपभोक्ताओं को इसके दायरे में लाने, शांता कुमार द्वारा प्रस्तावित 40 प्रतिशत उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा बिल के दायरे में लाने के प्रस्ताव को अस्वीकृत करने, राशन व केरोसिन के दुकानों के योग्यता को सुनिश्चित करने के लिए पोस्टल सामग्री, रेलवे टिकट, एलपीजी सिलेंडर देने के लिए अनुमति प्रदान करने, कमीशन तथा परिवहन खर्च की व्यवस्था करने, सभी राशन डीलरों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, की मांग राज्य सरकार से की गयी. मौके पर मो मफिजुद्दीन, अनिलकुल, मन्नान शेख, माधवी प्रमाणिक, मसकूरा बीबी, मोजामेल शेख, कादीर शेख आदि मौजूद थे……………………….फोटो संख्या 10- बैठक में भाग लेते राशन डीलर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >