ओके::फ्लैग-छह सूत्री मांगों को लेकर डाक कर्मियों ने खोला मोरचा

-हड़ताल से 89 ग्रामीण डाक शाखाओं सहित डाकघर व प्रधान डाकघर में काम-काज ठप-डाकघ्घर के मुख्य द्वार पर दर्जनों प्रतिनिधियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की व धरना दियाप्रतिनिधि, पाकुड़अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर मंगलवार को जिले के सैकड़ों डाक कर्मी छह सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले […]

-हड़ताल से 89 ग्रामीण डाक शाखाओं सहित डाकघर व प्रधान डाकघर में काम-काज ठप-डाकघ्घर के मुख्य द्वार पर दर्जनों प्रतिनिधियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की व धरना दियाप्रतिनिधि, पाकुड़अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर मंगलवार को जिले के सैकड़ों डाक कर्मी छह सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. मंगलवार को प्रधान डाकघर के मुख्य द्वार पर संघ केदर्जनों प्रतिनिधियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और धरना दिया. छह सूत्री मांगों में सप्तम वेतन आयोग का लाभ देने, ग्रामीण डाक सेवकों को सारी सुविधाएं मुहैया कराने, पोस्टमैन, ग्रेड डी के नियुक्ति के नियमों को बंद कर 1989 नियुक्ति नियमों को पुन: लागू करने, ग्रामीण डाक सेवकों के अनुकंपा आधारित नियुक्ति में अंक नियम बंद करने, कन्वेंशन भत्ता बढ़ाने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने आदि मांगें शामिल है. संघ द्वारा आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से जिले के 89 ग्रामीण डाक शाखाओं के अलावे प्रधान डाकघर एवं प्रखंड मुख्यालयों में स्थित डाकघर में काम-काज पूरी तरह ठप रहा. मौके पर मदन रविदास, मो जियाउल हक, बदरुद्वीन मंडल, मो असराफुल, सुशील साहा, फिरोज अहमद, रंजीत साहा, अनारूल हक, जगन्नाथ दास, कपूर भगत आदि मौजूद थे. ——————————————-फोटो संख्या 7- मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हड़ताली डाक कर्मी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >