ग्रामीणों ने डीलर पर लगाया मनमानी का आरोप

महेशपुर : प्रखंड के गायबथान पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व एसडीओ को राशन डीलर द्वारा अनाज व केरोसिन वितरण में की जा रही मनमानी की लिखित शिकायत की है. ग्राम प्रधान जोगेंद्र मुमरू, ग्रामीण सुनीराम मुमरू, विश्वनाथ मरांडी, नगेन मुमरू आदि ने आवेदन में उल्लेख किया है कि राशन डीलर द्वारा […]

महेशपुर : प्रखंड के गायबथान पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एसडीओ को राशन डीलर द्वारा अनाज केरोसिन वितरण में की जा रही मनमानी की लिखित शिकायत की है.

ग्राम प्रधान जोगेंद्र मुमरू, ग्रामीण सुनीराम मुमरू, विश्वनाथ मरांडी, नगेन मुमरू आदि ने आवेदन में उल्लेख किया है कि राशन डीलर द्वारा निर्धारित मात्र से कम केरोसिन राशन का वितरण किया जा रहा है. प्रतिमाह उन्हें जन वितरण प्रणाली का लाभ नहीं दिया जाता. ग्रामीणों ने मामले की जांच कर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >