कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने किया मंत्री का किया गर्मजोशी से स्वागत
अमड़ापाड़ा : लिट्टीपाड़ा के झामुमो विधायक व राज्य के ग्रामीण कार्य, आदिवासी एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री साइमन मरांडी का कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने मंगलवार को गर्मजोशी से स्वागत किया. मंत्री श्री साइमन जैसे ही अमड़ापाड़ा पहुंचे, सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया.
प्रखंड मुख्यालय पहुंचे मंत्री का ज्ञान भारती विद्यालय की छात्रओं द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. यहां आयोजित अभिनंदन समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने श्री मरांडी का स्वागत किया और स्थानीय समस्याओं के निदान की भी मांग की.
अपने संबोधन में श्री मरांडी ने कहा कि सेवा का मौका मिला है और बेहतर काम किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जो लोग झारखंडवासी है वे डेमिसाइल के दायरे में है. मंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा और इसमें लापरवाही बरतने वाले बख्शे नहीं जायेंगे. मौके पर दिनेश विलियम मरांडी, जिला अध्यक्ष श्याम यादव, मंटू भगत, संतोष भगत, विनोद भगत आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने श्री मरांडी का माला पहनाकर स्वागत किया.
