बरहेट : थाना क्षेत्र के दो अलग–अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गये, जबकि दर्जनों कांवरिया बाल–बाल बच गये. पहली घटना सोमवार को दलदली मोड़ के पास हुई.
बरहेट के शिवगादी धाम से जलाभिषेक करने के बाद पश्चिम बंगाल के कांवरिया टाटा मैजिक वाहन (डब्ल्यूबी 66 एल-9824) से बरहरवा की ओर आ रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से मोटरसाइकिल से बरहेट की ओर जा रही एक मोरसाइकिल सवार को दलदली मोड़ के समीप जोरदार टक्कर मार दी. इससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को प्राथमिक इलाज के लिए बरहेट सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान गोड्डा जिला के महगांवा निवासी रोहित कुमार पंडित के रूप में की गयी है. घटना में मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है.
