बाजार से दवा खरीद रहे हैं मरीज

पाकुड़िया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा नहीं रहने के कारण मरीजों को बाजारों से दवा खरीदने को विवश होना पड़ रहा है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटीबाइटिक दवाइयां, सिप्रो फ्लोकसिन, मेट्रोन कप शिरप, जिप्रो माइसिन, सिप्रेक्श इंजेक्शन आदि दवाइयां नहीं रहने के कारण मरीजों को इन दवाओं की खरीदारी दुकानों से करनी पड़ रही […]

पाकुड़िया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा नहीं रहने के कारण मरीजों को बाजारों से दवा खरीदने को विवश होना पड़ रहा है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटीबाइटिक दवाइयां, सिप्रो फ्लोकसिन, मेट्रोन कप शिरप, जिप्रो माइसिन, सिप्रेक्श इंजेक्शन आदि दवाइयां नहीं रहने के कारण मरीजों को इन दवाओं की खरीदारी दुकानों से करनी पड़ रही है.

मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गुणाधर मांझी ने बताया कि जिले से जो सभी राशि आवंटित की गयी है, उसे महिला प्रसव में खर्च किया जा रहा है. डॉ मांझी ने बताया कि दवाओं की आपूर्ति के लिए जिला कार्यालय को पत्र लिखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >