नाला में डूबने से युवक की मौत

साहिबगंज : सदर प्रखंड के छोटी कोदरजन्ना निवासी 18 वर्षीय मो फकरूद्दीन की पगला नाला में डूबने से मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खोज कर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ महेश कुमार संथालिया, सदर बीडीओ संदीप दूबे, सीओ जेसी विनिता केरकट्टा घटनास्थल पर पहुंच कर […]

साहिबगंज : सदर प्रखंड के छोटी कोदरजन्ना निवासी 18 वर्षीय मो फकरूद्दीन की पगला नाला में डूबने से मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खोज कर निकाला.

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ महेश कुमार संथालिया, सदर बीडीओ संदीप दूबे, सीओ जेसी विनिता केरकट्टा घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. घटनास्थल पर पहुंचे मुफस्सिल थाना प्रभारी निलेश कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा कर मृतक के परिजनों को सौंप दिया. मो फकरूद्दीन की मौत से उसके परिजनों को रोरोकर बुरा हाल है तथा छोटी कोदरजन्ना में मातम छा गया है.

मकई लाने गया था फकरूद्दीन

छोटी कोदरजन्ना निवासी शेख जमीर के 18 वर्षीय पुत्र मो फकरूद्दीन शेख बुधवार को सुबह 7:30 बजे अपने खेत से मकई लाने गया था. मृतक फकरूद्दीन के भाई मो हासीम ने बताया कि मकई लाने जाने के क्रम में पैर फिसल जाने से उसका भाई पगला नाला में गिर गया. गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण नाला में पानी अधिक होने से उसकी मौत हो गयी.

दिया जायेगा मुआवजा : एसडीओ

एसडीओ श्री संथालिया ने बताया कि मृतक के परिजन को बाढ आपदा के तहत डेढ़ लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा. इसके पूर्व एसडीओ सीओ जेसी विनिता केरकट्टा ने घटनास्थल का दौरा किया उसके परिजनों से मिल कर ढांढस बंधाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >