महिला थाने में हुई प्रेमी युगल की शादी

पाकुड़ : महिला थाने में थानेदार ने सुलह समझौते के आधार पर काउंसेलिंग के माध्यम से सोमवार को एक प्रेमी युगल की शादी रचायी. मौके पर प्रेमी–प्रेमिका के परिजन मौजूद थे. सोमवार को थानेदार राम विशुन पासवान व पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में महेशपुर प्रखंड की पिंकी मरांडी एवं सुरेश टुडू के बीच विवाह कराया […]

पाकुड़ : महिला थाने में थानेदार ने सुलह समझौते के आधार पर काउंसेलिंग के माध्यम से सोमवार को एक प्रेमी युगल की शादी रचायी. मौके पर प्रेमीप्रेमिका के परिजन मौजूद थे. सोमवार को थानेदार राम विशुन पासवान पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में महेशपुर प्रखंड की पिंकी मरांडी एवं सुरेश टुडू के बीच विवाह कराया गया.

मिली जानकारी के मुताबिक सुरेश एवं पिंकी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और पिंकी के परिजनों द्वारा महिला थाने में विवाद को लेकर शिकायत दर्ज करायी गयी थी. महिला थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना में बुलाया और समझौता करा कर दोनों की शादी करायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >