पाकुड़ : भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई का एक प्रतिनिधि मंडल सदर प्रखंड के नसीपुर पंचायत के पथरघटा गांव में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार वार्ड सदस्या से गुरुवार को मिला. प्रतिनिधि मंडल में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा की और पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपितों शीघ्र गिरफ्तार करने की कार्रवाई की सराहना की.
प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, अनुग्रहित प्रसाद साह, सुनील कुमार सिन्हा, हिसाबी राय, संपा साहा, मोहन मंडल, राम कुमार मुमरू, दिलीप मुमरू, कमल माल, राज कुमार मंडल आदि शामिल थे. प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भी आश्वासन दिया.
