पुलिस कैंप में बदला नसीपुर

दुष्कर्म की घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश पाकुड़ : सदर प्रखंड के नसीपुर पंचायत अंतर्गत पथरघट्टा पहाड़ियाटोला गांव में वार्ड सदस्या के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार की रात्रि से ही पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है. एसपी वाइएस रमेश ने नसीपुर व पथरघट्टा में चलाये […]

दुष्कर्म की घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश

पाकुड़ : सदर प्रखंड के नसीपुर पंचायत अंतर्गत पथरघट्टा पहाड़ियाटोला गांव में वार्ड सदस्या के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार की रात्रि से ही पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है.

एसपी वाइएस रमेश ने नसीपुर पथरघट्टा में चलाये गये छापेमारी अभियान आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर घंटों कैंप किया. डीएसपी दिनेश रजक, महिला थाना प्रभारी राम विशुन पासवान, मुफस्सिल थाना प्रभारी रामनाथ राम, हिरणपुर थाना प्रभारी बनारसी प्रसाद ने सदलबल छापेमारी कर कुछ आरोपितों को गिरफ्तार किया.

सामूहिक दुष्कर्म के बाद गांव में व्याप्त तनाव को दूर करने को लेकर एसपी के निर्देश पर नसीपुर में पुलिस ने कैंप किया. महिला थाना प्रभारी राम विशून पासवान सहित जिला पुलिस आइआरबी के जवानों ने गांव में पैदल मार्च किया और विद्यालय में कैंप किया.

घटना स्थल के निकट होती है शराब की बिक्री

नसीपुर पंचायत के पथरघट्टा पहाड़ियाटोला में जिस मकान में वार्ड सदस्य के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सोमवार को हुई उसके आसपास धड़ल्ले से हर दिन शराब की बिक्री होती है.

ग्रामीणों ने बताया कि धोना पहाड़िया के मकान सहित उसके आस पास के आधा दर्जन घरों में प्रतिदिन शराब की बिक्री के अलावा अन्य अवैध कारोबार किये जाते हैं. इसकी जानकारी मालपहाड़ी ओपी की पुलिस को दी गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >