मिड डे मील घटना के विरोध में रालोसपा ने दिया धरना

नवादा : छपरा में मिड डे मील कांड सहित विभिन्न बिंदुओं को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने बुधवार को धरना का आयोजन किया. समाहरणालय के समीप आयोजित धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्रदेव कुशवाहा ने की. प्रदेश महासचिव रामाश्रय प्रसाद ने कहा कि मृतक के परिजनों को राज्य सरकार 10-10 लाख रुपये मुआवजा तथा एक–एक […]

नवादा : छपरा में मिड डे मील कांड सहित विभिन्न बिंदुओं को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने बुधवार को धरना का आयोजन किया. समाहरणालय के समीप आयोजित धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्रदेव कुशवाहा ने की.

प्रदेश महासचिव रामाश्रय प्रसाद ने कहा कि मृतक के परिजनों को राज्य सरकार 10-10 लाख रुपये मुआवजा तथा एकएक परिवार को सरकारी नौकरी दी जाये. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो पार्टी द्वारा आमरण अनशन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सुशासन बाबू के राज में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गयी है. पहले बच्चे विद्यालय में स्लेट लेकर जाते थे आज बच्चे प्लेट लेकर जा रहे हैं.

शिक्षक नियुक्ति में बगैर प्रतियोगिता परीक्षा की बहाली लिया जा रही है. इससे शिक्षा की गुणवत्ता समाप्त होते जा रही है. किसानों को उचित मूल्य पर खाद, बीज नहीं मिल रहा है. सिंचाई का घोर अभाव है. जिला में 265 नलकूप बेकार पड़ा है.

स्वास्थ्य का भी चौपट स्थिति है. प्रदेश महासचिव ने कहा कि नीतीश सरकार अति पिछड़ा विरोधी है.

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने का जैसे ही नाम आया नीतीश उसका विरोधी हो गये. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद, प्रदेश सचिव मोहन सिंह चंद्रवंशी, आशुतोष कुमार उर्फ टुनटुन पासवान, पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद, लक्ष्मण कुशवाहा, दीपक कुमार, अनिल कुमार, अनिरूद्ध कुमार सिंह, कौशलेंद्र कुमार, द्वारिका प्रसाद, नवीन प्रसाद तथा नागेश्वर सहित कई लोग शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >