विकास से कोसों दूर है चरकपानी गांव

मुरलीपहाड़ी : प्रखंड के नारायणपुर पंचायत के चरकपानी गांव अब भी विकास से महरूम है. आदीवासी बाहुल्य इस छ: सौ की आबादी वाले गांव विकास से कोसों दूर है. आजादी के छ : दशक बीत जाने के बाद भी ग्रामीण नदी का पानी पीने को विवश है. सड़क की हालत जजर्र है. ग्रामीण बरसात हो […]

मुरलीपहाड़ी : प्रखंड के नारायणपुर पंचायत के चरकपानी गांव अब भी विकास से महरूम है. आदीवासी बाहुल्य इस : सौ की आबादी वाले गांव विकास से कोसों दूर है. आजादी के : दशक बीत जाने के बाद भी ग्रामीण नदी का पानी पीने को विवश है. सड़क की हालत जजर्र है.

ग्रामीण बरसात हो या गरमी का मौसम पानी नदी से ही पीते है. दूषित पानी के सेवन से महामारी फैलना यहां के लिये आम बात है. गांव में चापानल की संख्या तीन है तीन में से दो चापानल खराब है.

एक चापानल है जो कभी भी बंद हो सकता है. ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव के समस्याओं के निदान के तरफ किसी का ध्यान नहीं है. ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त समस्याओं को दूर करने की मांग जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियों से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >