सीपीएम व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बमबाजी, दो की मौत

फरक्का : पंचायत चुनाव के दौरान मंगलवार को थाना क्षेत्र के महेशपुर, छापघाटी, सासोपाड़ा एवं बड़तल्ला गांव में कांग्रेस व सीपीएम के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई और झड़प बमबाजी में तब्दील हो गयी. इस बमबाजी में सीपीएम समर्थक 32 वर्षीय फोटिक शेख व तीन वर्षीय जशेफ शेख की घटना स्थल पर ही मौत हो […]

फरक्का : पंचायत चुनाव के दौरान मंगलवार को थाना क्षेत्र के महेशपुर, छापघाटी, सासोपाड़ा एवं बड़तल्ला गांव में कांग्रेस सीपीएम के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई और झड़प बमबाजी में तब्दील हो गयी.

इस बमबाजी में सीपीएम समर्थक 32 वर्षीय फोटिक शेख तीन वर्षीय जशेफ शेख की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं एक महिला घायल हो गयी.

बमबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भारती कराया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बल्लालपुर गांव में भी सीपीएम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में दो लोगों के घायल होने की खबर मिली है. पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही है. वहीं बमबाजी को लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है. समाचार भेजे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >