पाकुड़ : जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लबदा गांव में इसीआइ मिशन स्कूल की चार नाबालिग छात्राओं के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गुरुवार को मंडलकारा में टीआइ पैरेड करायी गयी.
प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी एसडी ठाकुर एवं एसपी वाइ एस रमेश की उपस्थिति में पीड़ित छात्राओं ने घटना में शामिल आठ गिरफ्तार आरोपियों की भी पहचान कर ली है. उक्त जानकारी एसपी श्री रमेश ने दी. टीआइ पैरेड के वक्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश रजक, महिला थाना प्रभारी राम विशुन पासवान, नगर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ठाकुर भी मौजूद थे.
