नहीं मिली छात्रवृत्ति, तो शिक्षक को पीट दिया

पाकुड़ : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तारानगर के प्रधान शिक्षक अनिल कुमार साह को बुधवार को एक छात्र को छात्रवृत्ति नहीं मिलने से अभिभावक ने बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल के छात्र को छात्रवृत्ति नहीं मिली. इससे उसके पिता मुजामिल शेख आक्रोशित हो गये और विद्यालय पहुंच कर […]

पाकुड़ : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तारानगर के प्रधान शिक्षक अनिल कुमार साह को बुधवार को एक छात्र को छात्रवृत्ति नहीं मिलने से अभिभावक ने बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल के छात्र को छात्रवृत्ति नहीं मिली.

इससे उसके पिता मुजामिल शेख आक्रोशित हो गये और विद्यालय पहुंच कर शिक्षक के साथ मारपीट की. इसके बाद शिक्षक बचा कर कमरे में बंद हो गये तथा दूरभाष पर इसकी सूचना शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी को दी और जान बचाने की गुहार लगायी. लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी कोई भी अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचे.

इसके बाद इलामी पंचायत के मुखिया अब्दुस समद घटना स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित अभिभावक को समझा बुझा कर शांत किया छात्र जयनद खातून का नाम सुधार कर दुबारा छात्रवृत्ति दिये जाने की बात कही. इसके बाद शिक्षक को कमरे से बाहर निकाला.

क्या कहते हैं प्रधान शिक्षक

उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक अनिल कुमार साह ने बताया कि छात्र जयनद खातून का नाम गलत चला गया था. इस कारण उसकी छात्रवृत्ति नहीं आयी. इसी को लेकर छात्र के अभिभावक मुजामिल शेख ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >