आठ दुष्कर्मी गिरफ्तार, एक फरार

– लिट्टीपाड़ा सामूहिक दुष्कर्म कांड – पाकुड़ पुलिस को मिली सफलता – चाकू का भय दिखाकर लड़कियों को 500 मीटर दूर झाड़ी में ले जाकर किया था गैंग रेप – सभी आरोपित जामजोरी गांव के – आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा बढ़ायी जायेगी : एसपी रमेश – नौ की संख्या में थे अपराधी पाकुड़ : जिले […]

– लिट्टीपाड़ा सामूहिक दुष्कर्म कांड

– पाकुड़ पुलिस को मिली सफलता

– चाकू का भय दिखाकर लड़कियों को 500 मीटर दूर झाड़ी में ले जाकर किया था गैंग रेप

– सभी आरोपित जामजोरी गांव के

– आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा बढ़ायी जायेगी : एसपी रमेश

– नौ की संख्या में थे अपराधी

पाकुड़ : जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लबदा गांव स्थित इसीआइ मिशन स्कूल में रविवार की देर रात को चार नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़ पुलिस ने आठ अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है.

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक वाइ एस रमेश ने अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकार सम्मेलन में मामले का उद्भेदन किया. श्री रमेश ने बताया कि नौ की संख्या में अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर चार लड़कियों को

लबदा मिशन से 500 मीटर की दूरी पर स्थित झाड़ी में ले गये और सामूहिक दुष्कर्म किया. अपराध को अंजाम देने में लिट्टीपाड़ा थाने के जामजोरी गांव के देवीलाल मुमरू, मरांग सोरेन, बोरो सोरेन, ताला हांसदा, मनोज हांसदा, पगान सोरेन, सोना राम मुमरू, श्रीनाथ मरांडी तथा प्रभुधन हांसदा शामिल थे.

एसपी ने बताया कि प्रभु धन हांसदा फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश रजक, नगर थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर, हिरणपुर थाना प्रभारी बनारसी प्रसाद, पुलिस निरीक्षक केपी दुबे आदि शामिल थे.

एसपी ने कहा : सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि जहांजहां आवासीय विद्यालय है पुलिस गश्ती बढ़ाये तथा सुरक्षा को लेकर माह में एक बार बैठक भी करें. जहां ज्यादा असुरक्षित है वहां चौकीदार नियुक्त किये जायेंगे. एसपी ने कहा कि अपराध में शामिल सभी नौ अपराधियों के खिलाफ पूर्व में कोई भी मामले थाने में दर्ज नहीं है. छापेमारी अभियान में ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिला.

मेडिकल जांच में गैंग रेप की पुष्टि

लिट्टीपाड़ा : मेडिकल जांच में चार छात्राओं के साथ गैंग रेप की पुष्टि हुई है. शरीर पर चोट के निशान भी पाये गये हैं. इसके लिए छात्रों को पाकुड़ सदर अस्पताल लाया गया था, जहां सिविल सजर्न ने मेडिकल टीम गठित की. मेडिकल टीम ने पुलिस को रिपोर्ट सौंप दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >