डीसी कार्यालय का करेंगे घेराव

एसएफआइ के जिलास्तरीय सम्मेलन में लिया निर्णयपाकुड़ : सदर प्रखंड के चांचकी में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, भारत की जनवादी नौजवान सभा तथा शेरशाहवादी संघर्ष समिति के संयुक्त आह्वान पर रविवार को जिलास्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें मुसलिम समुदाय के अधिकारों की रक्षा पर चर्चा की गयी. सम्मेलन की अध्यक्षता मो सलीम ने […]

एसएफआइ के जिलास्तरीय सम्मेलन में लिया निर्णय
पाकुड़ : सदर प्रखंड के चांचकी में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, भारत की जनवादी नौजवान सभा तथा शेरशाहवादी संघर्ष समिति के संयुक्त आह्वान पर रविवार को जिलास्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें मुसलिम समुदाय के अधिकारों की रक्षा पर चर्चा की गयी. सम्मेलन की अध्यक्षता मो सलीम ने की.

मुख्य अतिथि प्रो असगर आलम मौजूद थे. सम्मेलन में साहिबगंज तथा पाकुड़ जिले में शेरशाहवादी मुसलमानों को वर्ष 2012 से जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने के मामले पर प्रमुखता से चर्चा की गयी.

सम्मेलन में रंगनाथ मिश्र आयोग की सिफारिशों को लागू करने की भी मांग की गयी तथा शेरशाहवादी मुसलमानों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय का घेराव करने का भी निर्णय लिया गया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए मो सलीम ने कहा कि शेरशाहवादी मुसलमानों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भेदभाव की नीति अपनायी जा रही है.

जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने की वजह से विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है. सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों के अनुशंसा के आधार पर शेरशाहवादी जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग की गयी. मौके पर प्रो सबीरूद्दीन, मो हाजीरूद्दीन, मो अली, एसएफआइ के जिला सचिव हबीबुर रहमान, महबुब आलम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >