पाकुड़ : झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ जिला शाखा के बैनर तले कर्मियों ने चार सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को सिविल सजर्न कार्यालय में ताला जड़ दिया. तालाबंदी के बाद सैकड़ों अनुबंध कर्मी सीएस कार्यालय के सामने ही धरना पर बैठ गये और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.
तालाबंदी व धरना का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने किया. इसमें जिले के छह प्रखंडों के एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी ने हिस्सा लिया. तालाबंदी के बाद अपने मांगों के समर्थन में अनुबंध कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये.
आंदोलन को सफल बनाने में भास्कर सरकार, ओम प्रकाश पांडेय, नील नीलम कुजूर, संजय यादव, तुहिन बनर्जी, विभू प्रियदर्शी, अनुपन रूण्डा, ज्योति हेंब्रम,उमेश प्रसाद, माग्रेट्र टोप्पो, रविकांत रवि, हाबील टुडू, राज किशोर पासवान, शैलेश कुमार, बहिदा बीबी आदि सक्रिय दिखे.
