विद्यालय में 200 छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच

विद्यालय में 200 छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. अमड़ापाड़ा के कन्या मध्य विद्यालय परिसर में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खालिद अहमद की निगरानी में आयोजित शिविर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम के डॉ. प्रमोद कुमार और डॉ. नसीम अहमद ने करीब 200 छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की. जांच में छात्राओं की ऊंचाई, वजन, पोषण स्तर, आंख, त्वचा, दांत सहित सामान्य बीमारियों की जांच की गई. मौसम परिवर्तन के चलते कुछ छात्राओं में सर्दी, खांसी व बुखार जैसे लक्षण पाए गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार की दवाएं दी गईं. डॉक्टरों ने छात्राओं को स्वच्छता और खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी. विद्यालय की प्राचार्या शिविरों को छात्राओं के लिए लाभकारी बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >