20 पंचायत सचिवों को मिला एमएसीपी का लाभ

20 पंचायत सचिवों को मिला एमएसीपी का लाभ

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक हुई. बैठक में जिला पंचायत स्थापना अंतर्गत पंचायत सचिव व प्रमुख के आदेशपाल को देय एमएसीपी हेतु कुल 20 पंचायत सचिवों को एमएसीपी का लाभ दिया गया. जिसमें 12 पंचायत सचिव व प्रमुख के आदेशपाल को प्रथम एमएसीपी, 2 पंचायत सचिव को तृतीय एमएसीपी, 4 पंचायत सचिवों को प्रथम एवं द्वितीय एमएसीपी, 2 पंचायत सचिवों को द्वितीय एवं तृतीय एमएसीपी का लाभ दिया गया. मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >