अध्यक्ष पद के चुनाव में पाकुड़ से पड़े 18 वोट

चुनाव में अध्यक्ष पद पर पाकुड़ से पड़े 18 वोट

प्रतिनिधि, पाकुड़: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पाकुड़ स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में मतदान का आयोजन किया गया. मतदान पीठासीन पदाधिकारी प्रमोद डोकानिया के नेतृत्व में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ और 10:30 बजे तक समाप्त हो गया. अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार बसंत मित्तल और सुरेश अग्रवाल के बीच मुकाबला है. पाकुड़ से कुल 25 मतदाता थे, जिनमें से 18 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे. इस अवसर पर निर्मल जैन, सुरेश बाकलीवाल, अनिल टिबड़ेवाल, प्रकाश जैन, भंवरलाल जैन, लीलाधर टिबड़ेवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

RAGHAV MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >