पेंशनरों को स्वीकृति पत्र वितरित

अमड़ापाड़ा : प्रखंड के उच्च विद्यालय प्रांगण में कैंप लगाकर वृद्धा, विधवा, एवं विकलांग पेंशन योजना के 153 चयनित लाभुकों के बीच गुरुवार को स्वीकृति पत्र का वितरण एसडीओ शशि प्रकाश झा द्वारा किया गया. एसडीओ ने अमड़ापाड़ा संथाली के 22, पचुवाड़ा के 16, सिंगारसी के 11, जराकी के 14, बोहरा के 26, पाडेरकोला के […]

अमड़ापाड़ा : प्रखंड के उच्च विद्यालय प्रांगण में कैंप लगाकर वृद्धा, विधवा, एवं विकलांग पेंशन योजना के 153 चयनित लाभुकों के बीच गुरुवार को स्वीकृति पत्र का वितरण एसडीओ शशि प्रकाश झा द्वारा किया गया.

एसडीओ ने अमड़ापाड़ा संथाली के 22, पचुवाड़ा के 16, सिंगारसी के 11, जराकी के 14, बोहरा के 26, पाडेरकोला के 22, जामुगड़िया के 15, आलूबेड़ा के 12 एवं डुमरचीर पंचायत के 13 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया. मौके पर सभी लाभुकों का बैंक खाता भी खोला गया. आयोजित कैंप में प्रभारी बीडीओ ज्ञानेंद्र कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी गोपाल गौतम, शिवधन मुमरू, सुशांति मुमरू के अलावे मुखिया व पंचायत सचिव मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >