पाकुड़ : केंद्र की यूपीए सरकार के कार्यकाल में बढ़ रही महंगाई, व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं झारखंड विधानसभा भंग करने की मांग को लेकर सांसद देवीधन बेसरा के नेतृत्व में सैकडों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गिरफ्तारी दी.
रेलवे स्टेशन परिसर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी के नेतृत्व में जुलूस निकाला. समाहरणालय की ओर बढ़ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा डीएसपी आवास के निकट रोक दिया गया और इन्हें गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी दे रहे भाजपाई महंगाई पर रोक लगाओ, भ्रष्टाचार में शामिल मंत्रियों को बरखास्त करो, केंद्र की यूपीए सरकार होश में आओ, झारखंड विधानसभा को भंग करो, राष्ट्रपति शासन खत्म करों आदि नारे लगा रहे थे.
आयोजित गिरफ्तारी कार्यक्रम में जेल भरो अभियान कार्यक्रम प्रभारी गणोश मिश्र, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, सुनील सिन्हा, हिसाबी राय, देवीधन टुडू, भास्कर पांडेय, सादेकुल आलम, ठाकुर हांसदा, अमब्रिश घोष, तालामय हेंब्रम, सोमा पाल, लखी प्रसाद साह, पंकज साह, तमाल बनर्जी, हृदयानंद भगत, तपन मंडल, मनीष पांडेय, अमित अग्रवाल, गोपाल रजक, लक्ष्मण राय, सच्चिदानंद तिवारी, श्यामल गोस्वामी आदि सक्रिय दिखे. गिरफ्तार सांसद सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को अपराह्न् तीन बजे रिहा कर दिया गया. जेल भरो अभियान कार्यक्रम में विधि व्यवस्था बहाल करने को लेकर डीएसपी दिनेश रजक, बीडीओ रविशंकर विद्यार्थी, थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर, अरविंद प्रसाद यादव जवानों के साथ मुस्तैद दिखे.
