पुलिस के भय से गांव छोड़ भागे ग्रामीण

पाकुड़/महेशपुर : थाना क्षेत्र के डांगालपाड़ा गांव में बुधवार को पुलिस की ग्रामीणों के साथ हुई झड़प के बाद गांव के पुरुष सदस्य भाग गये हैं. यह बात गुरुवार को पुलिस की ओर से गांव में चलाये गये सर्च अभियान के दौरान सामने आयी. बताया जाता है कि अधिकांश घरों में पुरुष सदस्य नहीं थे. […]

पाकुड़/महेशपुर : थाना क्षेत्र के डांगालपाड़ा गांव में बुधवार को पुलिस की ग्रामीणों के साथ हुई झड़प के बाद गांव के पुरुष सदस्य भाग गये हैं. यह बात गुरुवार को पुलिस की ओर से गांव में चलाये गये सर्च अभियान के दौरान सामने आयी. बताया जाता है कि अधिकांश घरों में पुरुष सदस्य नहीं थे. तलाशी के दौरान पुलिस को घरों में सिर्फ महिला व अन्य लोग मिले. इधर, पुलिस की ओर से पश्चिम बंगाल की सीमा पर चौकसी बरती जा रही है. महेशपुर व डांगालपाड़ा गांव आने-जानेवालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

हर वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है. बहरहाल, घटना के बाद से डांगालपाड़ा गांव में दहशत है. पुलिस गांव में शांति व विधि व्यवस्था बहाल बनाये रखने के लिए फ्लैग मार्च कर रही है. उपद्रवियों को पकड़ने के लिए गांव में सर्च अभियान चला रही है. इस दौरान लोगों से पूछताछ भी कर रही है. बताया जाता है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. तैनात सुरक्षाकर्मियों को चौकस रहने का निर्देश दिया गया है कि वे स्थानीय जनप्रतिनिधि व नेताओं से मिलकर गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें. किसी को बेवजह परेशान नहीं करने को कहा गया है. उधर, पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग करने सहित अवांछित लोगों पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >