लिट्टीपाड़ा : एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर बसे लोगों को हटना पड़ेगा

लिट्टीपाड़ा में रांगा से रिंची के बीच बसे 200 परिवारों पर कार्रवाई होगी कार्रवाई लिट्टीपाड़ा : उपायुक्त दिलीप कुमार झा ने प्रखंड के रांगा गांव के समीप संतालपरगना टेंनेंसी एक्ट का उल्लंघन करनेवालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. रांगा गांव से रिंची हॉस्पिटल जाने के क्रम में करीब 200 परिवार एसपीटी एक्ट का […]

लिट्टीपाड़ा में रांगा से रिंची के बीच बसे 200 परिवारों पर कार्रवाई होगी कार्रवाई
लिट्टीपाड़ा : उपायुक्त दिलीप कुमार झा ने प्रखंड के रांगा गांव के समीप संतालपरगना टेंनेंसी एक्ट का उल्लंघन करनेवालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. रांगा गांव से रिंची हॉस्पिटल जाने के क्रम में करीब 200 परिवार एसपीटी एक्ट का उल्लघंन कर अवैध रूप से बसे हैं, जो आदिवासियों की जमीन पर बसे हैं. उन्हें हटना पड़ेगा.
उपायुक्त ने संबंधित गांव के कर्मचारी को मामले में जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उपायुक्त ने उक्त निर्देश मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में दिया. मौके पर डीडीसी जगत नारायण प्रसाद, डायरेक्टर सुनील सिंह, एसडीओ जितेंद्र कुमार देव, एसडीपीओ, सीएस भागवत मरांडी, प्रमोद झा, कार्यपालक अभियंता श्याम सुंदर मुर्मू, बीडीओ सत्यवीर रजक, अंचल व प्रखंड कर्मी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >