एक लाख लोगों को मिल सकेगा रोजगार

पाकुड़ : पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि को अमड़ापाड़ा नार्थ कोल ब्लॉक में कोयला खनन पट्टा की स्वीकृति के लिए आवंटित कराया गया था. उक्त संविदा का आज निष्पादन कर दिया गया है. उपायुक्त दिलीप कुमार झा ने सोमवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरेपोरेशन को […]

पाकुड़ : पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि को अमड़ापाड़ा नार्थ कोल ब्लॉक में कोयला खनन पट्टा की स्वीकृति के लिए आवंटित कराया गया था. उक्त संविदा का आज निष्पादन कर दिया गया है. उपायुक्त दिलीप कुमार झा ने सोमवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरेपोरेशन को 30 सालों तक कोयला खनन को लेकर खनन पट्टा दिया गया है. पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को सीटीओ प्राप्त हो जाने के बाद कोल ब्लॉक में कोयला उत्खनन कार्य शुरू हो जायेगा. कोल ब्लॉक शुरू हो जाने से क्षेत्र के एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. क्षेत्र से लोगों का पयालन भी बंद होगा.

गौरतलब है कि बीते एक अप्रैल 2015 से कोल ब्लॉक में कोयला उत्खनन कार्य बंद पड़ा था. कोल ब्लॉक बंद हो जाने से क्षेत्र में भूखमरी की स्थित आ गयी थी. कोल ब्लॉक शुरू हो जाने से लोगों को इन समस्याओं से निजात मिलेगा. मौके पर डीडीसी जगत नारायण प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार तिवारी, जिला खनन पदाधिकारी उत्तम कुमार विश्वास, भाजपा नेत्री सह इलामी पंचायत की मुखिया मिसफिका सहित अन्य मौजूद थे.

846.93 हेक्टेयर भूमि पर कोयाला खनन की मिली स्वीकृत : उपायुक्त दिलीप कुमार झा ने कहा कि पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि को अमड़ापाड़ा नाथ कोल ब्लॉक क्षेत्र के 1218 हेक्टेयर भूमि पर कोयला खनन की स्वीकृति के लिए माइंस आवंटित कराया गया है. इस क्षेत्र में 846 हेक्टेयर गैर वनभूमि एवं 371 हेक्टेयर वनभूमि क्षेत्र है.
एक लाख लोगों को…
कंपनी को चार जून 2016 से तीन जून 2048 तक कोयला खनन के लिए खनन पट्टा दिया गया है. उपरोक्त कंपनी कोल ब्लॉक का कोयला उत्खनन कर पश्चिम बंगाल के विभिन्न पावर प्लांट को कोयला आपूर्ति करेगी. जिसमें निबंधन शुल्क मद में 17.51 करोड़ रुपये प्राप्त होगा. स्वामस्वि मद में प्रथम वर्ष में अनुमानित 30 करोड़ रुपये प्राप्त होगा. जिसमें जिला खनिज फाउंडेशन ट्रास्क में नौ करोड़ व एनएमइटी मद में 60 लाख की वूसली की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >