महिलाओं से न हो अत्याचार, करें त्वरित कार्रवाई

पाकुड़ : पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल के निर्देश पर जिले के सभी थानों में कॉफी विथ कॉप व थाना दिवस के मौके पर एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से एसपी शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल मौजूद थे. एसपी ने कहा कि जिले में कॉफी विथ कॉप कार्यक्रम का एक साल पूरा हुआ […]

पाकुड़ : पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल के निर्देश पर जिले के सभी थानों में कॉफी विथ कॉप व थाना दिवस के मौके पर एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से एसपी शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल मौजूद थे. एसपी ने कहा कि जिले में कॉफी विथ कॉप कार्यक्रम का एक साल पूरा हुआ है. इस कार्यक्रम के माध्यम से अब-तक कई लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया है. उन्होंने कहा कि कॉफी विथ कॉप कार्यक्रम व थाना दिवस जिले के सभी थानों में प्रत्येक महीने के एक व 16 तारीख को आयोजित की जाती है.

जिले में महिला से अत्याचार के मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई की जायेगी. अगर जिले में कहीं भी महिला से अत्याचार का मामला सामने आये तो इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दें. मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई की जायेगी. स्कूलों व कॉलेजों में भी महिलाओं के सुरक्षा को लेकर सिविल ड्रेस में पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है. मौके पर मौजूद क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की ओर से अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से रखा गया.

साथ ही एसपी ने उपरोक्त समस्याओं के समाधान को लेकर भी उचित पहल किये जाने की बात कही. अगर कहीं किसी व्यक्ति को कल्याणकारी योजना का लाभ मिलने में परेशानी हो रही हो तो इस मामले को भी बैठक में रखें. मामले को लेकर संबंधित विभाग को पत्राचार किया जायेगा. मौके पर नगर थाना प्रभारी उमेश चंद्र प्रसाद, महिला थाना प्रभारी मिरा पाल, नगर थाना के एसआइ सुरेश प्रसाद, गोविंद कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >