आग से एक घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा

महेशपुर : प्रखंड के काठशाल्ला गांव में मुकुल भुईंमाली के घर में बुधवार रात अचानक लगी आग से कमरे में रखा सामान जल कर राख हो गया. हल्ला सुन ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. घर में रखे बिछावन, कपड़े, बक्से में रखे तीन हजार रुपये नकद व पुत्र के […]

महेशपुर : प्रखंड के काठशाल्ला गांव में मुकुल भुईंमाली के घर में बुधवार रात अचानक लगी आग से कमरे में रखा सामान जल कर राख हो गया. हल्ला सुन ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. घर में रखे बिछावन, कपड़े, बक्से में रखे तीन हजार रुपये नकद व पुत्र के मैट्रिक के प्रमाण-पत्र जल गया है. पीड़ित ने बीडीओ सह सीओ को लिखित आवेदन देकर सरकारी सहायता देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >