खदान से पानी भर बुझाते हैं जिले भर की आग

आवंटन मिलने के बाद भी नहीं बन पाया अपना भवन जमीन चिह्नित नहीं, शुरू नहीं हो पाया भवन का निर्माण पाकुड़ : अगलगी से निबटने के जिले के जिले में अग्निशमन विभाग तो है. पर मैन पावर व पानी की समस्या से काफी परेशानी होती है. विभाग के पास अपना भवन नहीं होने के कारण […]

आवंटन मिलने के बाद भी नहीं बन पाया

अपना भवन
जमीन चिह्नित नहीं, शुरू नहीं हो पाया भवन का निर्माण
पाकुड़ : अगलगी से निबटने के जिले के जिले में अग्निशमन विभाग तो है. पर मैन पावर व पानी की समस्या से काफी परेशानी होती है. विभाग के पास अपना भवन नहीं होने के कारण पुराना पुलिस लाइन परिसर में कार्यालय संचालित है. वाहनों में पानी भरने की कोई व्यवस्था नहीं है. विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भवन निर्माण के लिए वर्षों पूर्व आवंटन मिला है. जिला प्रशासन की ओर से जमीन उपलब्ध नहीं करायी गयी. नतीजा निर्माण शुरू नहीं हो पाया है. अग्निशमन विभाग के कार्यालय में पानी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी कार्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर सोनाजोड़ी स्थित पत्थर खदान में जाकर जान जोखिम में डाल कर पानी भरना पड़ता है.
विभाग में मैन पावन का है अभाव : विभाग के पास मैन पावर का भी घोर कमी है. विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अग्निशमन विभाग कार्यालय में अग्निशमन पदाधिकारी के अलावा चार प्रधान चालक, 16 अग्निक चालक का पद स्वीकृत है. वर्तमान में पदाधिकारी के अलावे तीन प्रधान चालक व छह वाहन चालक कार्यरत हैं. इसके बावजूद भी विभाग 24 घंटे मुस्तैद रहता है. अगर किसी भी जगहों से आग लगने की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है.
दो वाहन के भरोसे 10 लाख आबादी : ाकुड़ जिले की आबादी 10 लाख 19 हजार है. जिले में एक अनुमंडल के अलावा छह प्रखंड कार्यालय है.
विभाग के पास कुल तीन वाहन हैं. इसमें एक वाहन वर्षों से खराब पड़ा हुआ है. अगर क्षेत्र में कहीं भी आग लगने की घटना होती है, तो दो वाहनों के माध्यम से आग को बुझाने का काम किया जाता है.
खराब पड़े वाहन के पंप की जल्द होगी मरम्मत
विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग में वर्षों से खराब पड़े अग्निशमन वाहन के पंप की मरम्मत जल्द ही की जायेगी. इसको लेकर प्रभारी अपर राज्य अग्निशमन पदाधिकारी रामकृष्ण ठाकुर से स्वीकृति मिल गयी है. विभाग की ओर से दिल्ली से मिस्त्री को बुलाकर खराब पड़े वाहन के पंप की मरम्मत की जायेगी.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मैन पावर की कर्मी है. इसके बावजूद भी अग्निशमन विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है. कार्यालय के नंबर संख्या 9304953447 को सार्वजनिक किया गया है. 24 घंटे सूचनाएं ली जाती है. आगलगी की घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग के द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >