10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

मेदिनीनगर : शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता दीपक गुप्ता व बिजली मिस्त्री निरंजन दुबे को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. बताया गया कि कनीय अभियंता दीपक गुप्ता व मिस्त्री की शिकायत मेदिनीनगर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ संजय तिवारी ने की थी. […]

मेदिनीनगर : शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता दीपक गुप्ता व बिजली मिस्त्री निरंजन दुबे को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. बताया गया कि कनीय अभियंता दीपक गुप्ता व मिस्त्री की शिकायत मेदिनीनगर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ संजय तिवारी ने की थी. डॉ तिवारी ने अपने निजी क्लिनिक में बिजली कनेक्शन के लिए विभाग के पास आवेदन दिया था, पर मीटर निर्गत करने व बिजली कनेक्शन देने के नाम पर 15 हजार रुपये घूस मांगा जा रहा था. जब 15 हजार देने पर असमर्थता जतायी गयी, तब बात 10 हजार पर तय हुआ.

पूरा मामला तय होने के बाद इसकी शिकायत डॉ तिवारी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से की थी. टीम ने इस पूरे मामले की जांच की. मामला का सत्यापन होने के बाद शुक्रवार को ब्यूरो की टीम वहां थी. उसी दौरान डॉ तिवारी ने इंजीनियर को तय राशि थमाया. इसी दौरान टीम ने कनीय अभियंता दीपक गुप्ता व मिस्त्री निरंजन दुबे को रंगे हाथ पकड़ लिया. पकड़ा गया कनीय अभियंता मूल रूप से मध्य प्रदेश के सतना जिले के सिंहपुर गांव का रहने वाला है, जबकि बिजली मिस्त्री निरंजन दुबे नावाबाजार थाना क्षेत्र के बसना गांव का रहने वाला है. कनीय अभियंता व बिजली मिस्त्री ब्यूरो के 27 वां ट्रैप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >