प्रत्याशियों की उपस्थिति में इवीएम हुई सील

पाकुड़ : जिले के पुराना पुलिस लाइन मैदान स्थित बाजार समिति परिसर में आगामी 16 अप्रैल में होने वाले नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद के पद में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी व उनके चुनावी एजेंट के उपस्थित में इवीएम सील करने का कार्य किया गया. सामान्य चुनाव प्रेक्षक निरंजन कुमार व […]

पाकुड़ : जिले के पुराना पुलिस लाइन मैदान स्थित बाजार समिति परिसर में आगामी 16 अप्रैल में होने वाले नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद के पद में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी व उनके चुनावी एजेंट के उपस्थित में इवीएम सील करने का कार्य किया गया.

सामान्य चुनाव प्रेक्षक निरंजन कुमार व निर्वाची पदाधिकारी सह आइटीडीए परियोजना निदेशक हीरालाल मंडल, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी महेंद्र मांझी, रामप्रवेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी रामकुमार मंडल सहित अन्य पदाधिकारियों की ओर से प्रत्याशियों की मौजूदगी में बारी-बारी से इवीएम को सील किया गया. मौके पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद के प्रत्याशी मौजदू थे. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे.

अप्रैल तक लंबित योजनाओं को पूरा करने का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >