उड़े दर्जनों घरों के छप्पर, बिजली गुल आंधी में पेड़ की डाली टूटी, एक की मौत

फरक्का : दोपहर बाद अचानक आये तूफान आने से लोगों को जहां काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन के सामने एक सूखे पेड़ का डाल टूट कर नीचे गिर जाने से नीचे बैठा 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. सूत्रों के अनुसार व्यक्ति आस-पास घूम-फिर कर दोपहर को […]

फरक्का : दोपहर बाद अचानक आये तूफान आने से लोगों को जहां काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन के सामने एक सूखे पेड़ का डाल टूट कर नीचे गिर जाने से नीचे बैठा 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. सूत्रों के अनुसार व्यक्ति आस-पास घूम-फिर कर दोपहर को न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन के समीप एक सूखे पेड़ के नीचे बैठा था. इसी बीच आंधी से डाली टूट कर गिर गयी. इसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >