पाकुड़ : शहर के हरिणडांगा में एलिमेंट्री एवं टेक्निकल स्किन काउंसिल ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उपासना ट्रस्ट के बैनर तले नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया.
जिसका उद्घाटन भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष शबरी पल ने किया. महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष शबरी पाल ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारों को सिलाई का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है. मौके पर उपासना के गौतम कुमार, राजीव कुमार, रीमा कुमारी, पूनम कुमारी, मनोज कुमार, जतिन कुमार, राहुल कुमार, रणधीर कुमार, हिमांशु कुमार तिवारी, सुभाष कुमार, सुमिता सरकार सहित अन्य मौजूद थे.
