महेशपुर : थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा समीप महेशपुर-गुमामोड़ मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने जख्मी बच्चा को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महेशपुर में भरती कराया गया. जहां डॉ रवींद्रनाथ ने बच्चे का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया.
सूचना मिलते ही थाना के पुअनि खद्दी कुजूर पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. जनकारी के अनुसार घायल बच्चा संजय हरिजन प्रखंड मुख्यालय के हरिजनटोला निवासी लालन हरिजन का पुत्र है. घायल संजय साइकिल से घर जा रहा था. क्रम में सरिता पेट्रोल पंप समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चा घायल हो गया. बताया जाता है उक्त ट्रैक्टर महेशपुर के नंदनपाड़ा निवासी भाष्कर मंडल का है. बच्चे का दाहिने पैर का जांघ में गंभीर चोट आयी है. पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुटी है.
