मंिदरों में चोरी रोकने को बनेगी कमेटी

पाकुड़ : जिले के सभी थानों में कॉफी विथ कॉप व थाना दिवस के मौके पर बैठक की गयी. जिसमें क्षेत्र के लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र के समस्याओं को प्रमुखता पूर्वक रखा. साथ ही थाना प्रभारी से उपरोक्त समस्याओं के समाधान को लेकर मांग की गयी. नगर थाना परिसर में भी पुलिस निरीक्षक सह नगर […]

पाकुड़ : जिले के सभी थानों में कॉफी विथ कॉप व थाना दिवस के मौके पर बैठक की गयी. जिसमें क्षेत्र के लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र के समस्याओं को प्रमुखता पूर्वक रखा. साथ ही थाना प्रभारी से उपरोक्त समस्याओं के समाधान को लेकर मांग की गयी. नगर थाना परिसर में भी पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी इंदुशेखर झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी इंदुशेखर झा ने कहा कि मंदिर में किसी प्रकार को कई आभूषण व दानपेटी को नहीं रखे. साथ ही मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दें.

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में अगर किसी प्रकार का संदिग्ध लोगों पर नजर पड़ने पर इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दें. मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई की जायेगी. मौके पर महिला थाना प्रभारी मीरा पाल सहित अन्य मौजूद थे. वहीं मुफस्सिल थाना परिसर में भी कॉफी विथ कॉप व थाना दिवस के मौके पर बैठक आयोजित की गयी.

ठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संतोष कुमार ने किया. इस दौरान बैठक में मौजूद लोगों की ओर से अपने क्षेत्र के समस्याओं को प्रमुखता पूर्वक रखा गया. इस दौरान थान प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई भी घटना व दुर्घटना की सूचना मिलने पर इसकी जानकारी थाना को मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >