दोहरे हत्याकांड मामले में एक से पूछताछ, मिला सुराग

25 दिसंबर की रात दंपती की हुई थी हत्या पुलिस कर ही ताबड़तोड़ छापेमारी पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के रांगा डुंगरी टोला में हुई वृद्ध दंपती की हत्या का अबतक उद्भेदन नहीं किया जा सका है. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पकड़े गये व्यक्ति से एसडीपीओ […]

25 दिसंबर की रात दंपती की हुई थी हत्या

पुलिस कर ही ताबड़तोड़ छापेमारी
पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के रांगा डुंगरी टोला में हुई वृद्ध दंपती की हत्या का अबतक उद्भेदन नहीं किया जा सका है. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पकड़े गये व्यक्ति से एसडीपीओ श्रवण कुमार ने पूछताछ की है. पूछताछ के क्रम में पुलिस को उपरोक्त व्यक्ति से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. इसके बाद पुलिस मामले के उद‍्भेदन के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. हालांकि, पुलिस भी हत्या मामले का जल्द उदभेदन किये जाने का दावा भी कर रही है. 25 दिसंबर की रात्रि को अज्ञात अपराधियों की ओर से लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के रांगा डुंगरी टोला गांव निवासी कृष्ण साहा घर में घुसकर कृष्ण साहा व उनके पत्नी मालोती देवी की धारदार हथियार व भारी सामान से वार कर निर्मम हत्या कर दिया गया था.
कहते हैं पदाधिकारी
एसडीपीओ श्रवण कुमार ने कहा कि हत्या मामले के उद‍्भेदन को लेकर पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की गयी है. जल्द ही हत्या मामले में संलिप्त अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >