अमर्यादित बोल से सदन की गरिमा हुई धूमिल

पाकुड़ : झाविमो के बैनर तले इंदिरा चौक पर कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में सभी विपक्षी दल के नेताओं के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. झाविमो कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जम कर मुख्यमंत्री के विरुद्ध नारेबाजी की. बताया कि मुख्यमंत्री जिस तरह से असंसदीय भाषा का प्रयोग किये हैं. उसे […]

पाकुड़ : झाविमो के बैनर तले इंदिरा चौक पर कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में सभी विपक्षी दल के नेताओं के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. झाविमो कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जम कर मुख्यमंत्री के विरुद्ध नारेबाजी की. बताया कि मुख्यमंत्री जिस तरह से असंसदीय भाषा का प्रयोग किये हैं. उसे तुरंत सभी से माफी मांगते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए. मौके पर जिला अध्यक्ष अमृत पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

सांसद विजय हांसदा ने जताया विरोध

सांसद विजय हांसदा ने पिछले दिनों सदन में मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल आक्रोश जाहिर किया है. प्रेस बयान जारी कर कहा कि जल, जंगल जमीन की समझ नहीं होने के कारण ही विकास के नाम पर यहां विनाश हो रहा है. सरकार जनहित में कम पूंजीपतियों के विकास को लेकर ज्यादा चिंतित है. धर्मांतरण, भूमि अधिग्रहण बिल, सीएनटी-एसपीटी एक्ट, जाति धर्म, गौ-रक्षा के माध्यम से समाज को बांटने की गहरी साजिश की जा रही है.

सरकार भूमि अधिग्रहण बिल लाकर उद्योगपति दोस्त अंबानी व अडाणी को लाभ पहुंचाना चाह रही है. उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (मोमेंटम झारखंड) के नाम पर जिस तरह से राशि का दुरुपयोग किया गया है, वह अब धीरे-धीरे सार्वजनिक हो रहा है. जनता अब समझ रही है. इस तरह से जनता ने भाजपा सरकार को नकारना शुरू किया है. उसका ही नतीजा है कि बौखलाये मुख्यमंत्री अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. कहा कि आनेवाले समय में जनता इसका जवाब देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >