कार्यकर्ता को झामुमो सुप्रीमो आज करेंगे संबोधित

पाकुड़ : झामुमो सुप्रीमो गुरुजी शिबू सोरेन व झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पाकुड़ जिले के तीन दिवसीय दौरे पर पाकुड़ पहुंचेंगे. झामुमो की ओर पाकुड़ जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. उपरोक्त जानकारी पार्टी के जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल ने दी […]

पाकुड़ : झामुमो सुप्रीमो गुरुजी शिबू सोरेन व झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पाकुड़ जिले के तीन दिवसीय दौरे पर पाकुड़ पहुंचेंगे. झामुमो की ओर पाकुड़ जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. उपरोक्त जानकारी पार्टी के जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल ने दी है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी के झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन व कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का जोरदार स्वागत किया जायेगा. रविवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के करयोडीह मैदान,

सोमवार को महेशपुर के हाई स्कूल फुटबॉल मैदान व मंगलवार को पाकुड़ के लड्डू बाबू आम बागान में ले विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. साथ ही कार्यकर्ताओं की ओर से जिले में बूथस्तर पर किये गये कार्यों की भी बारी-बारी से समीक्षा करेंगे. सम्मेलन में सांसद विजय हांसदा, लिट्टीपाड़ा विधायक साइमन मरांडी, महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी, पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अकील अख्तर, महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुफल मरांडी के अलावे जिले के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >