भोजपुरी फिल्म में दिखेंगे पाकुड़ के अमन व अमर

‘मोहब्बत के जंग-एक प्रेम कथा’ फिल्म में निभायेंगे सहायक अभिनेता की भूमिका पाकुड़ : कहते हैं अगर आपमें जुनून हो तो सफलता कदम चूमती है. अपने मेहनत व बुलंद हौसले के साथ पाकुड़ के दो युवा कलाकारों ने भोजपुरी फिल्म में दस्तक देकर अपने माता-पिता का ही नहीं, जिले का भी नाम रौशन किया है. […]

‘मोहब्बत के जंग-एक प्रेम कथा’ फिल्म में निभायेंगे सहायक अभिनेता की भूमिका

पाकुड़ : कहते हैं अगर आपमें जुनून हो तो सफलता कदम चूमती है. अपने मेहनत व बुलंद हौसले के साथ पाकुड़ के दो युवा कलाकारों ने भोजपुरी फिल्म में दस्तक देकर अपने माता-पिता का ही नहीं, जिले का भी नाम रौशन किया है. युवा कलाकार पाकुड़ भगतपाड़ा निवासी अमन कुमार भगत के मुताबिक गोंडा फिल्म विलेज के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म ‘मोहब्बत के जंग-एक प्रेम कथा’ के लिए उसने अपने मित्र पाकुड़ टीनबंगला निवासी अमर कुमार भगत के साथ बिहार के मुजफ्फरपुर में सहायक अभिनेता की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था. जिसमें उपरोक्त दोनों युवाओं का चयन कर लिया गया है.
उपरोक्त फिल्म में सहायक अभिनेता की भूमिका के लिए चयन होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है. कलाकार अमन कुमार के मुताबिक फिल्म की शूटिंग फरवरी माह में गुजरात में शुरू होगी. उन्होंने बताया कि वे किसी प्रकार के प्रशिक्षण अब तक प्राप्त नहीं किये हैं. बचपन से ही दोनों दोस्तों में एक जुनून था कि फिल्म जगत में वे अपनी अच्छी पहचान बनायेंगे और इसी जज्बे के साथ भोजपुरी फिल्म की ओर रूख किया और उनका चयन भी सहायक अभिनेता के लिए हुआ. पाकुड़ के दोनों कलाकार जल्द ही भोजपुरी फिल्म मोहब्बत के जंग-एक प्रेम कथा
में दिखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >