साहिबगंज : मालदा रेल मंडल की स्वास्थ्य जांच टीम ने शुक्रवार को स्टेशन परिसर पर शिविर लगा कर 200 के रेल कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की. एडीआरएम बीके साहू ने कहा कि रेल परिचालन व ड्यूटी के दौरान कार्य करनेवाले रेल कर्मियों को स्वस्थ रहने की सलाह दी गयी. साथ ही कहा कि इस तरह […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
साहिबगंज : मालदा रेल मंडल की स्वास्थ्य जांच टीम ने शुक्रवार को स्टेशन परिसर पर शिविर लगा कर 200 के रेल कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की. एडीआरएम बीके साहू ने कहा कि रेल परिचालन व ड्यूटी के दौरान कार्य करनेवाले रेल कर्मियों को स्वस्थ रहने की सलाह दी गयी. साथ ही कहा कि इस तरह के रेलवे द्वारा कैंप में समय-समय पर जांच कराने की भी सलाह दी गयी.
इस दौरान कर्मियों की बीपी, सूगर आदि की जांच की गयी. मौके पर डीएन टू राजीव रंजन, एके राय, डॉ पीपी भारद्वाज, डॉ ए बनिक सहित कई रेल अधिकारी मेडिकल टीम व रेल कर्मी मौजूद थे.
डीपीआरओ ने किया रक्तदान, बचायी महिला की जान
केलाबाड़ी धंगडसी निवासी झालो देवी पति जागेश्वर उरांव का ऑपरेशन सूर्या नर्सिंग होम में किया गया. उनके शरीर में रक्त कम होने के कारण डॉ विजय कुमार ने रक्त लाने की बात कही. ए पॉजिटिव ग्रुप होने के कारण लोगों के बीच जानकारी दी गयी. डीपीआरओ प्रभात शंकर ने रक्तदान कर महिला की जान बचायी.