पाकुड़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 100 दिनों का अभियान विधिक सेवा आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश पांडेय, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय प्रदीप कुमार चौबे ने की. इस अभियान का उद्देश्य सुदूर क्षेत्रों के ग्रामीणों को घर-घर जा कर जागरूक करना व उन्हें विधिक जानकारी उपलब्ध कराना है.
इस अभियान के लिए छह दलों का गठन किया गया है. यह दल 1144 गांवों में जाकर अभियान को पूरा करेंगे. दल में न्यायिक पदाधिकारी, रिमांड अधिवक्ता, रिटेनर अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता एवं पीएलवी हैं.
इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम रमेश कुमार श्रीवास्तव, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय सिंह यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील दत्त द्विवेदी, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी संदीप कुमार बर्त्तम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रवण कुमार उपस्थित थे.
