एकता व सद्भाव कायम रखने का लिया संकल्प

पाकुड़ : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी. मौके पर उपायुक्त दिलीप कुमार झा, पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया. रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम से उपायुक्त, एसपी समेत अधिकारी व आम लोगों ने मन में उमंग के साथ […]

पाकुड़ : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी. मौके पर उपायुक्त दिलीप कुमार झा, पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया. रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम से उपायुक्त, एसपी समेत अधिकारी व आम लोगों ने मन में उमंग के साथ हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ लगायी.

लाेगों ने सरदार पटेल के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. दौड़ में शामिल सभी लोग भारत माता की जय, सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे, राष्ट्रीय एकता जिंदाबाद सहित अन्य देश भक्ति नारे लगाये. मौके पर डीडीसी अजीत शंकर, एसडीओ जितेंद्र कुमार देव, डीआरडीए निदेशक सुनील सिंह, हीरालाल मंडल, डीएसइ राजाराम साहा, डीटीओ रामकुमार मंडल, एसडीपीओ श्रवण कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार तिवारी,

सीएस डॉ निलीकांत मेहरा के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.इधर, प्रखंड क्षेत्र में भी सरदार पटेल की जयंती सादगी के साथ मनायी गयी. विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सुबह प्रभात फेरी निकाली गयी. बच्चों को सरदार पटेल की जीवनी से प्रेरणा लेने की नसीहत दी गयी. वहीं, जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.

शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर सिदो-कान्हू पार्क के समीप उपायुक्त दिलीप कुमार झा के नेतृत्व में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाये का संकल्प पदाधिकारी, विद्यालय के बच्चों ने लिया. कहा कि जब हम एकजुट रहेंगे तो हमारे राष्ट्र में किसी प्रकार को कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी. उन्होंने कहा कि लोग देश भक्ति की हित को सोचते हुए अच्छा काम करें. तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा. मौके पर जिले के सभी पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >